छोटे पर्दे पर राम का किरदार निभा मशहूर हुए ये छह सितारे, आपके पसंदीदा कौन से हैं?


अयोध्या में राम जन्मभूमि की विवादित जमीन को लेकर फैसला जल्द ही आने वाला है। लोगों को इस फैसले का बेसब्री से इंतजार भी है। ये मामला जमीन से कहीं ज्यादा लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। लोग भगवान राम को हिन्दू धर्म की आस्था का प्रतीक मानते हैं। वैसे तो हम सभी ने कई बार रामायण देखी व सुनी होगी लेकिन भगवान राम की छवि को हमारे सामने प्रस्तुत किया है रुपहले पर्दे ने। ऐसे में आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में भगवान राम का किरदार निभाया है।



भगवान राम की छवि सबसे पहले दुनिया के सामने लाने वाले थे रामानंद सागर। 1987 में रामानंद सागर ने रामायण सीरियल बनाया, जिसमें भगवान राम का किरदार निभाया था अरुण गोविल ने। इस सीरियल के बाद अरुण गोविल घर-घर में काम के ही नाम से पहचाने जाने लगे थे। इस सीरियल के बाद से अरुण को लोग भगवान राम के नाम से ही पुकारने लगे थे। लोग उनकी पूजा किया करते थे।